जदयू के समर्पित सिपाही स्व. रामप्रताप पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जदयू के समर्पित सिपाही स्व. रामप्रताप पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, खगड़िया:
शहर के मथुरापुर पासवान चौक स्थित जनता दल यूनाइटेड दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं डीलर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्मृति शेष स्वर्गीय रामप्रताप पासवान की गत सोमवार को देर संध्या 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि स्वर्गीय रामप्रताप पासवान पार्टी के सच्चे, कर्मठ एवं मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को मजबूती देने का कार्य किया। विधायक ने कहा कि वे आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्य सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि रामप्रताप बाबू का संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह मुखिया ने कहा कि स्वर्गीय पासवान ने दलित, शोषित एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही।
जदयू के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आज जन-जन तक अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि स्वर्गीय रामप्रताप पासवान सादगी, संघर्ष और संगठनात्मक क्षमता के प्रतीक थे। उन्होंने सदैव समाजहित एवं गरीबों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। शास्त्री ने कहा कि उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।


इस अवसर पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, शम्भू झा, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश पासवान, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, जिला महासचिव राजीव रंजन,युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, जदयू नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र महतो, लोजपा रामविलास पार्टी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष निशांत प्रताप, पूर्व पंसस रोशन पासवान, पिंटू कुमार,सौरभ कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार,रबिन सहित जदयू के दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और स्मृतियों से भावुक बना रहा।

Related Articles

Back to top button