मोबाइल की दुनिया में सिमटता समाज: सोशल मीडिया और समय का संकट – डॉ. सुनीता कुमारी

मोबाइल की दुनिया में सिमटता समाज: सोशल मीडिया और समय का संकट – डॉ. सुनीता कुमारी


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : आज सोशल मीडिया आधुनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसने लोगों को जोड़ने, जानकारी साझा करने और शिक्षा व रोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। लेकिन इसका अत्यधिक और उद्देश्यहीन उपयोग समाज के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आज का युवा मोबाइल और स्क्रीन की दुनिया में इतना व्यस्त हो गया है कि अपनों के साथ समय बिताना कम होता जा रहा है। “लाइक्स” और “फॉलोअर्स” की दौड़ में लोग वास्तविक जीवन से दूर होते जा रहे हैं। अत्यधिक स्क्रीन टाइम के कारण एकाग्रता, मानसिक शांति, नींद और उत्पादकता प्रभावित हो रही है। हालांकि सोशल मीडिया का सकारात्मक पक्ष भी है। आज विद्यार्थी यू ट्यूब और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। छोटे व्यवसायी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने उत्पाद देशभर में बेच रहे हैं।

समस्या सोशल मीडिया नहीं, बल्कि उसका असंतुलित उपयोग है। आवश्यकता इस बात की है कि हम इसके “उपभोक्ता” नहीं बल्कि “सजग उपयोगकर्ता” बनें। परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर डिजिटल अनुशासन को बढ़ावा देना होगा। सोशल मीडिया समय बर्बाद करने का नहीं, बल्कि सीखने और जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम बने—यही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button