मोरवा विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच दल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
मोरवा विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच दल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: विगत दिनों ताजपुर, वार्ड संख्या-27 निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सहनी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी l राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर मोरवा विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच दल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया l जांच दल ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने, पीड़ित परिजनों को समुचित मुआवजा देने, ताजपुर कांड संख्या-98/26 के नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तार करने तथा जिले में बेहद तेजी से बढ़ रहे अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की l विधायक रणविजय साहू तथा पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से फोन पर बात करके अपेक्षित पहल करने की मांग की l जांच दल ने कहा कि जिले में भय, भ्रष्टाचार तथा अराजकता का आलम है l अपराध पर काबू पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है l जांच दल में संयोजक सह विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक डाo एज्या यादव, पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम, प्रदेश महासचिव फैज़ुर रहमान फैज, प्रधान महासचिव विपिन सहनी तथा राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविंद पासवान आदि शामिल थे l इस आशय की जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी है l



