महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर साधा निशाना
जिला अध्यक्ष मंडल डॉ. अविनाश आनंद कार्यक्रम में रहे मौजूद
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार पर साधा निशाना
जिला अध्यक्ष मंडल डॉ. अविनाश आनंद कार्यक्रम में रहे मौजूद

जे टी न्यूज, फारबिसगंज:
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं गिरती कानून-व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने की, जबकि संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए राजद जिला अध्यक्ष अविनाश आनंद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महानंद विभु, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वाहिद अंसारी, प्रदेश प्रधान महासचिव आयुष अग्रवाल, पूर्व जिला प्रधान महासचिव अरुण यादव सहित अन्य वक्ताओं ने राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते अपराध, पेपर लीक, पुल ध्वस्त होने की घटनाओं तथा जनसमस्याओं को लेकर आम जनता परेशान है।
धरना में डॉ.अविनाश आनंद, अमित पूर्वे, प्रदीप मंडल, अरुण यादव, वाहिद अंसारी, आयुष अग्रवाल, महानंद विभु, जनार्दन यादव, मोहम्मद शकील इकराम, इबरार आलम, रविंद्र यादव, दिलीप यादव, विनोद यादव, संजय अग्रवाल, कमल जिंदल, सीपू मंडल, बिजली देवी, अनीता देवी, शैरुन निशा, मुन्नू पासवान, भोली देवी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

