कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चंदन यादव जी के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चंदन यादव जी के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम खगड़िया में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ चंदन यादव जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के सभी सात प्रखंडों एवं दो नगर परिषद क्षेत्रों में प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
जिसमें प्रोफेसर अजय प्रसाद सिंह को परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रो. अजय प्रसाद सिंह खजरैठा पंचायत के मथुरापुर ग्राम के निवासी है जो असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। 33 सालों तक सेवा देने के बाद रिटायर्ड होते ही कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव जी के विचारधारा से प्रभावित होकर 1 साल पहले ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी के प्रति उनका समर्पण और सेवा का भाव देखकर उन्हें परबत्ता का नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दे कि अजय प्रसाद सिंह के पिताजी भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
इधर नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर परबत्ता कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, कांग्रेस के युवा नेता राजा गुप्ता, कांग्रेस नेता दिनेश दास, फिरोज खान, सुनील कुमार झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंभूशरण मिश्र, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह, एडवोकेट कृपेंद्र कुमार समेत प्रखंड कांग्रेस के दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

