कोरोना कहर:एक दिन में 42 पॉजिटिव मिले, सूबे में संक्रमितों की संख्या 290 हुई9431406262

जेटीन्यूज़
भागलपुर, देवघर: झारखंड में गुरुवार को सर्वाधिक 42 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें गिरिडीह के पांच मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 1 धनबाद, 1 हजारीबाग, 1 चतरा,1 गुमला व 1 सरायकेला में मिले हैं। नए मरीजों में अधिकांश दूसरे प्रदेशों से लौटे हैं। बुधवार को मिले 42 मरीजों के साथ ही राज्य में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 248 से बढ़कर 290 पहुंच गई है। बता दें कि झारखंड में कोरोना का संक्रमण 21 जिलों तक पहुंच चुका है।

गिरिडीह में सात दिनों के बाद बुधवार को कोरोना के एक साथ पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें दो जमुआ प्रखंड के चनमनों गांव के हैं। (20 व 27 वर्षीय), जबकि दो पीरटांड़ के कुमारलालो (42 व 43 वर्षीय)व एक कबरियाबेरा (18 वर्षीय) के हैं। डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button