जिला स्तरीय रेड रन 2026 का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय रेड रन 2026 का किया गया आयोजन lo

जे टी न्यूज़, मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, भारत सरकार के निर्देशानुसार रेड रन 2026 का आयोजन 17 जुलाई 2026 को किया गया। यह कार्यक्रम बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित था। यह कार्यक्रम युवाओं को स्वास्थ्य एवं सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य स्वस्थ समाज और जागरूक राष्ट्र की ओर कदम बढ़ाना है। इसमें विशेष रूप से एचआईवी एड्स जैसे गंभीर स्वास्थ्य के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि रेड रन 2026 प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कमेटी में डॉ संजय मांझी, डॉ भास्कर मिश्रा, डॉ प्रीति कुमारी जिला युवा पदाधिकारी श्री मयंक, एनसीसी एएनओ डॉ प्रभाकर पोद्दार, सदर अस्पताल के आदित्य राज और ब्रांड एंबेसडर के रूप में मृत्युंजय थे। आज सुबह 8:00 बजे स्वयंसेवकों का प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया गया। इस प्रतियोगिता में मुंगेर जिला के आठ कॉलेजों के 80 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 5 किलोमीटर के दौड़ में 17 से 25 वर्ष के युवाओं ने प्रतिभाग किया। रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन आरडी एंड डीजे कॉलेज के ग्राउंड में किया गया।

जिला स्तरीय रेड रन 2026 में महिला वर्ग में विजेताओं की सूची सरकार है-
1. अंचला कुमारी- बिहार फॉरेस्ट्री कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंगेर
2. स्नेहा कुमारी-आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
3. सविता कुमारी- आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर
4. अंकिता कुमारी-बिहार फॉरेस्ट्री कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंगेर
5. रिया कुमारी-जमालपुर कॉलेज जमालपुर
जिला स्तरीय रेड रन 2026 में पुरुष वर्ग में विजेताओं की सूची इस प्रकार हैं
1. सुधांशु कुमार – जेएमएस कॉलेज, मुंगेर
2. सोनू कुमार – जमालपुर कॉलेज जमालपुर
3. मंगल कुमार -आरएस कॉलेज तारापुर
4. नीरज कुमार पासवान- जेएमएस कॉलेज, मुंगेर
5. कृष कुमार-बिहार फॉरेस्ट्री कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हाल में 11:00 बजे आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्र, कुलसचिव डॉ घनश्याम राय और विभिन्न कॉलेजों के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप आठ पुस्तकें,प्रमाण पत्र और टी- शर्ट प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप पुस्तक के रूप में सामान्य ज्ञान, भाषण कला, सामान्य ज्ञान एवं व्यक्तित्व परिचय, भारतवर्ष की चर्चित महिलाएं, इंप्रूव योर पर्सनैलिटी, श्रेष्ठ निबन्ध, सामान्य ज्ञान दिगदर्शन, व्यक्तित्व विकास सभी विजेताओं को प्रदान किया गया। संबोधन के दौरान डॉ घनश्याम राय ने कहा कि रेड रन प्रतियोगिता सिर्फ दौड़ ही नहीं बल्कि एक जन जागरण अभियान है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का यह एक सामाजिक संदेश है।डीएसडब्ल्यू डॉ महेश्वर मिश्र ने कहा कि रेड रन प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी। पुरस्कार में दिए गए पुस्तकें स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने पुरस्कार वितरण के दौरान कहां कि रेड रन 2026 को एक समयानुकूल और रचनात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि आज के युवा यदि स्वस्थ, अनुशासन और जागरूकता को अपनाते हैं तो वह केवल खुद के लिए नहीं पूरे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं। यह आयोजन उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर देगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के श्री असीम झा एवं श्री राकेश कुमार सिंह के अलावा क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ भास्कर मिश्रा, डॉ प्रीति कुमारी, स्वयंसेवक मृत्युंजय, एनएसएस कार्यालय कर्मी सुशांत और सौरव शांडिल्य की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक ने किया।

Related Articles

Back to top button