संयुक्त किसान मोर्चा 22 जुलाई को जिलाें में मोदी और ट्रंप का पुतला जलाएगा
संयुक्त किसान मोर्चा 22 जुलाई को जिलाें में मोदी और ट्रंप का पुतला जलाएग

जे टी न्यूज़, पटना : बिहार राज्य संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बिहार राज्य किसान सभा कार्यालय जमाल रोड पटना में हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर भारत अमेरिका कृषि समझौता के विरुद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया जायेगा।यह मुक्त व्यापार समझौता लागू होने से देश के किसानों का कमर टूट जाएगा।यह कृषि समझौता आत्मघाती समझौता है।इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा इस समझौता को वापस लेने की मांग करता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय किसान कन्वेंशन तथा 29 जुलाई को ट्रेड यूनियन मजदूर तथा संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त राष्ट्रीय कन्वेंशन में भाग लेने के लिए बिहार से भारी संख्या में किसान भाग लेंगे।
बैठक ने निर्णय लिया कि 9 अगस्त 1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के तर्ज पर 10 अगस्त 2026 किसान विरोधी मोदी सरकार गद्दी छोड़ो आंदोलन चलाया जाएगा।
बिहार की सम्राट चौधरी की सरकार 12 सैटेलाइट सिटी बनाने का प्रस्ताव लिया है।जिसमें 4 लाख एकड़ किसानों की जमीनों को छीना जा रहा है।इस जमीन के बदले उस सिटी में एक स्थान देने का आश्वासन दिया जा रहा है।इस जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा।इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।इसी प्रकार सिक्स लेन एक्सप्रेसवे, फोरलेन एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीनों को लूटा जा रहा है।

बैठक में बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार, उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव,वित्त सचिव मनोज चंद्रवंशी,किसान महासभा के बिहार सचिव उमेश सिंह,राजेंद्र पटेल,बिहार राज्य किसान सभा अजय भवन के प्रमोद प्रभाकर,अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नंदकिशोर सिंह,अशोक बैठा, अयोध्या राम,रामचंद्र सिंह अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा,कल्लू सिंह किसान, मजदूर,नौजवान मोर्चा,नंदलाल सिंह,नहर किसान संघर्ष मोर्चा,जमीरुद्दीन किसान फेडरेशन,बलदेव झा बिहार किसान समिति,मनीष कुमार,शिवसागर भारत माला,सैटेलाइट टाउनशिप,बिजेन्द्र कुमार बिहार प्रगतिशील किसान यूनियन,संजय श्याम क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेताओं ने भाग लिया।


