सीजेआई बोले- ‘वक़्त बर्बाद मत कीजिए’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई के मुद्दे पर जल्द सुनवाई से

सीजेआई बोले- ‘वक़्त बर्बाद मत कीजिए’, प्रदर्शनकारियों की पिटाई के मुद्दे पर जल्द सुनवाई से इनकार


जे टी न्यूज़, दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया गया था.
यह प्रदर्शन परीक्षा के पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर किया गया था, जिसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले दागे थे. पुलिस के इस व्यवहार की कई नेताओं और हस्तियों ने आलोचना की थी.
बार एंड बेंच के मुताबिक़, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बाग़ची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के सामने पेश हुए वकील ने मामले को अगले दिन सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग की.
वकील ने कहा, “पुलिस की सख़्ती के वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं. जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. पुलिस बहुत सख़्ती कर रही है…”
इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “कृपया हमारा समय बर्बाद मत कीजिए और अपना भी समय बर्बाद मत कीजिए. आपका समय हमारे समय से ज़्यादा क़ीमती है.”

Related Articles

Back to top button