आगामी पांच दिनों में अधिकांश जगहों पर अच्छी बर्षा के नहीं है आसार
आगामी पांच दिनों में अधिकांश जगहों पर अच्छी बर्षा के नहीं है आसार

जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर : आगामी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 01से 05 अगस्त के बीच उत्तर बिहार के जिलों में अधिकांश जगहों पर अच्छी बर्षा होने का अनुमान नहीं है. हलांकि 02-04 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, ब्रजपात तथा तेज हवा चलने की संभावना है.बैशाली, मधुबनी,गोपालगंज,दरभंगा,सीवान एवं पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण जिलों के कुछ स्थानों में मध्यम से भारी बर्षा हो सकती है.बर्षा के समय आकाश में मध्यम से घने बादल छाये रह सकते हैं.अन्य समय आकाश में हल्के बादल देखे जा सकते हैं.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्ययन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 31-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 40 -45 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में मुख्य रुप से दक्षिणी पूर्वी दिशा से औसतन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.


