वित्तीय अनियमितता के आरोप में शिक्षक ललन कुमार निलंबित, डीईओ की कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता के आरोप में शिक्षक ललन कुमार निलंबित, डीईओ की कार्रवाई

जे टी न्यूज, समस्तीपुर / सिंघिया:
समस्तीपुर जिले के बंगरहट्टा (प्रखंड- सिंघिया) स्थित BNB उच्च विद्यालय के विद्यालय अध्यापक (वर्ग 11-12) एवं पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार को वित्तीय अनियमितता और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) समस्तीपुर के अनुमोदन के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है।
जांच में खुली वित्तीय गड़बड़ियों की पोल
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृष्णा सहनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन (ज्ञापांक 403, दिनांक 29/07/2026) में पाया गया कि पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ललन कुमार ने:
खेल सामग्री के क्रय में अनियमितता बरती।
विद्यालय समग्र अनुदान राशि के खर्च में गबन और अनियमितता की।
यूनिफॉर्म ऑफ स्कूल फंड की राशि का सही उपयोग नहीं किया।
छात्र-छात्राओं से विभिन्न मदों में ली जाने वाली शुल्क वसूली में बड़ी वित्तीय धांधली की।

