मिथिला के माटी-पुत्र डॉ. जगन्नाथ मिश्र को भावपूर्ण नमन
मिथिला के माटी-पुत्र डॉ. जगन्नाथ मिश्र को भावपूर्ण नमन

जे टी न्यूज, पूर्णिया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मिथिला के माटी-पुत्र डॉ. जगन्नाथ मिश्र की 7वीं पुण्यतिथि पर बलुआ बाजार स्थित स्मृति स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर परिषद अररिया के मुख्य पार्षद विजय मिश्र एवं उनके ज्येष्ठ सुपुत्र धीरज नयन ने डॉ. मिश्र की अधिष्ठापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
*विकास की विरासत को किया याद*
इस अवसर पर विजय मिश्र ने कहा कि डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने अपने कार्यकाल में बिहार के विकास, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत को बिहार की जनता लंबे समय तक याद करती रहेगी।
*श्रद्धांजलि के साथ सीमांचल के मुद्दों पर मंथन*
पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान डॉ. जगन्नाथ मिश्र के सुपुत्र एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नीतीश मिश्र से भी मुलाकात हुई। इस दौरान सीमांचल के विभिन्न जनसरोकारों, क्षेत्रीय विकास एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्रद्धांजलि का यह अवसर डॉ. मिश्र की स्मृतियों को नमन करने के साथ क्षेत्र के विकास के प्रति नए संवाद का मंच भी बना।


