सासाराम को मिली नई अनुमंडल पदाधिकारी
प्रिया रानी के हाथों में अब प्रशासन की कमान
सासाराम को मिली नई अनुमंडल पदाधिकारी
प्रिया रानी के हाथों में अब प्रशासन की कमान

जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास)सासाराम अनुमंडल को नई अनुमंडल पदाधिकारी मिली हैं। 2024 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रिया रानी को सासाराम की नई अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार संभालने के साथ ही सासाराम में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व देखने को मिलेगा।
नई जिम्मेदारी के तहत प्रिया रानी के सामने जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान,कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। शहर एवं अनुमंडल क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

युवा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रिया रानी से सासाराम की जनता को काफी उम्मीदें हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और नई सोच से अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सासाराम की धरती पर प्रिया रानी का हार्दिक स्वागत एवं नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा सासाराम विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।




