पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, कल पूरे राज्य भर में मनाएँगे काला दिवस
पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया, कल पूरे राज्य भर में मनाएँगे काला दिवस

जे टी न्यूज, पटना: मंगलवार को छात्रों पर हुए पुलिसिया बर्बरता और एनएसयूआई के राज्य उपाध्यक्ष भाग्य भारती, सोशल जस्टिस आर्मी के नेता गौतम आनंद पर हुए जानलेवा हमले के खिलाफ आज छात्रों को गुस्सा पुनः फूट पड़ा। छात्रों ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर छात्र-युवा संघर्ष के बैनर तले काला दिवस के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
मोर्चा में एनएसयूआई, एआईएसएफ, एसएफआई, आइसा, एसएसएआई, एबीएसयू,एआईवाईएफ, डीवाईएफआई,युवा कांग्रेस, आरवाईए,द ग्रेट भीम आर्मी, दिशा,समाजवादी छात्र सभा,सोशल जस्टिस आर्मी, दिशा संगठन शामिल हैं
पुतला दहन करने के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील कुमार, एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार,एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी,
एनएसयूआई की प्रदेश सचिव संस्कार राय,डीवाईएफआई के केंद्रीय कमिटी सदस्य मनोज चंद्रवंशी,आइसा के राज्य सचिव दीपांकर, द ग्रेट भीम आर्मी के अध्यक्ष अमर आजाद,एआईवाईएफ के प्रमोद नंदन,शम्भू देवा,दिशा के अजीत एवं सोशल जस्टिस आर्मी के नेता अम्बुज पटेल
ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र रोजगार माँग रहे हैं और पुलिस लाठियाँ बरसा रही है। पुलिस ने पुनः कल निहत्थे छात्रों पर लाठियां बरसाई है और इसमें उसने अंग्रेजी हुकूमत को पीछे छोड़ दिया है। एनएसयूआई की राज्य उपाध्यक्ष भाग्य भारती एवं सोशल जस्टिस आर्मी के नेता गौतम आनंद अभी भी पीएमसीएच में इलाजरत हैं। उनके सर में गंभीर चोट है। भाग्य भारती प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गई थी। उनके सर में चोट लगने के बाद कई बार भूमीटिंग हुई है। बावजूद उन्हें इमरजेंसी से निकाल जेनरल वार्ड में डाल दिया गया और पुनः नाम काट कर अस्पताल से बाहर करने की साजिश जारी है। सोमवार को जिला प्रशासन से वार्ता के क्रम में छात्रों ने स्पष्ट कर दिया था कि उनका मार्च डाकबंगला चौराहा तक जाएगा।
बा
वजूद प्रमुख छात्र नेताओं को साजिशन गिरफ्तार कर लिया गया। छात्र -युवा नेताओं ने कहा कि इस लाठीचार्ज के खिलाफ कल पूरे राज्य में काला दिवस मनाया जाएगा और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। अमन और जहान्वी का अभी भी अनशन जारी है।
सभा को पटना नगर निगम कर्मचारी संघ के नेता जितेन्द्र कुमार,इंजमामुल हसन,सबीना खातून,संदीप कुमार,अनु कुमारी,अविनाश कुमार,तौसिक आलम, आशीष,शिव, रमेश,हृतिक,आकाश,पीयूष और निक्की ने सम्बोधित किया।

