सिविल कोर्ट सुपौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन।
सिविल कोर्ट सुपौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन।

जे टी न्यूज, सुपौल ( ब्यूरो चीफ प्रमोद यादव) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुपौल के तत्वावधान में सिविल कोर्ट, सुपौल परिसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर न्यायालय की महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पारिवार न्यायालय, सुपौल के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय एवं प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल राकेश कुमार सहित उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राखी बांधने के पश्चात सभी ने एक-दूसरे को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम एवं विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, सहयोग, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत आत्मीय, सौहार्दपूर्ण एवं भावपूर्ण रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे न्यायालय परिवार के बीच आपसी सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।