420 अंक लाकर प्रखंड का नाम की रौशन9431406262

मुखिया प्रियंका सिन्हा ने मैट्रिक में प्रखंड टॉपर को किया सम्मान

5100/रु.नकद राशि देकर किया सम्मानित

*जे०टी०न्यूज़*
*कल्याणपुर, प०च०:-* प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खेम पंचायत के ध्रुव पकड़ी गांव निवासी। रमेश प्रसाद के पुत्री पुतुल कुमारी ने दसवीं की परीक्षा में 420 अंक लाकर अपनी प्रखंड का नाम रौशन कि है। जिसे स्थानीय मुखिया प्रियंका सिन्हा ने गुरुवार को पुस्तक एवं 51 सो रुपए देकर सम्मानित किया।

वही मुखिया श्रीमती सिन्हा ने बोली कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्ची में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर कुछ करने की जज्बा हो तो किसी भी प्रकार के रास्ते की रुकावट को दूर कि जा सकती है। गांव में भी ऊंचे मुकाम हासिल की जा सकती है।

वही पुतुल मुखिया से सम्मानित होने के बाद खुश नजर आ रही थी वे इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु जनों को देती है। वही आगे की पढ़ाई पूरा कर प्रशासनिक सेवा में जाने कि हौसला जाहिर कर रही है। पुतुल पिपरा खेम प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा है।

इसके साथ ही मुखिया प्रियंका सिन्हा ने प्रखंड सहित पूरे पंचायत वासियों से अपील की। इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें एवं लॉक डाउन का पालन करें

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button