विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर-2026 का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया
विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर-2026 का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया

जे टी न्यूज, मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आज विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर-2026 का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। यह ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक प्रतिवर्ष युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में प्रतिभाग करते हैं। कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शिविर में प्रतिभाग हेतु विभिन्न स्तरों पर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके लिए पहले स्वयंसेवकों को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर सेंट्रल ज़ोन में प्रतिभाग करना होता है जिसका आयोजन 18 नवंबर से 27 नवंबर , 2026 में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष स्तरीय चयन प्रक्रिया एन कॉलेज पटना में 29 सितंबर को होना सुनिश्चित हुआ है। राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय से 6 महिला स्वयंसेविका एवं 6 पुरुष स्वयंसेवक के साथ एक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह प्रतिभाग करेंगे।
आज मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में स्वयंसेवकों को चार स्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। चयन समिति में डॉ कुमारी नेहा, डॉ संजय मांझी, डॉ प्रियरंजन तिवारी, डॉ सूरज कोनार के साथ अभिजीत राज थे। सबसे पहले सभी 80 प्रतिभागियों का फिजिकल फिटनेस चेक किया गया जिसमें ऊंचाई और वजन का मेजरमेंट किया गया। उसके बाद परेड का ट्रायल लिया गया। सभी प्रतिभागियों से एनएसएस गतिविधियों पर साक्षात्कार भी किया गया लंच के बाद प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय से 12 स्वयंसेवकों की चयनित सूची इस प्रकार है-

महिला वर्ग
1. वैष्णवी कुमारी – जेआरएस कॉलेज, जमालपुर
2. हर्षिता- जेआरएस कॉलेज, जमालपुर
3. हर्षिता कुमारी-कोशी कॉलेज , खगड़िया
4. रेवती रमण -केडीएस कॉलेज गोगरी
5. प्रेरणा कुमारी -डीएसएम कॉलेज झाझा
6. कोमल कुमारी- आरडी कॉलेज शेखपुरा
पुरूष वर्ग
1. सूरज कुमार -आरडी कॉलेज शेखपुरा
2. रवि कुमार- केकेएम कॉलेज जमुई
3. साहिल प्रकाश -केकेएस कॉलेज लखीसराय
4. आकाश कुमार -कोशी कॉलेज खगड़िया
5. अंशराज -जेआरएस कॉलेज, जमालपुर
6. यशराज-आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाया है। चयनित सूची में उनका चयन किया गया है जो मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दक्ष है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजय कुमार ने कहा कि विगत वर्ष मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक अभिजीत राज ने कर्तव्यपथ पर परेड कर विश्वविद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया था। उम्मीद है कि इस वर्ष भी मुंगेर विश्वविद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवलता, डॉ विपिन कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ अरुण शर्मा,डॉ राजीव नयन, डॉ नवल के साथ एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरव शांडिल्य, सुशांत के अलावा स्वयंसेवक हर्ष ,अभय, राजअभिजीत, सूरज इत्यादि की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने चयनित सदस्यों को बधाई दिया।
