मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार एवं मोदी सरकार का पूतला फूंका
लोकतंत्र का हत्यारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी जरूरी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञानेश कुमार एवं मोदी सरकार का पूतला फूंका
लोकतंत्र का हत्यारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी जरूरी
झारखंड में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक वोटरों के नाम काटने पर आमादा है चुनाव आयुक्त_सुफल महतो

जे टी न्यूज, झारखंड: माकपा के देशव्यापी आव्हान पर सिल्ली ,तुनकु एवं विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र के हत्यारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पूतला दहन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा एस,आई,आर के नाम पर वोट और वोटरों की रक्षा करने वाला चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा 13 करोड़ से ज्यादा वोटरों का नाम सिर्फ और सिर्फ भाजपा को जिताने के लिए काटने का नंगा नाच के खिलाफ झारखंड सहित पूरे देश में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उबाल पर है, आज़ाद भारत में पहली बार सबसे कठपुतली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला चेहरा देश के सामने उजागर हुआ है। मोदी सरकार का पर्दा के पीछे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का काला कारनामा के खिलाफ देशभर में उसके बर्खास्तगी तक आन्दोलन जारी रहेगा । झारखंड में आदिवासी, दलित, पिछड़ी, महिला, अल्पसंख्यकों का वोट काटने पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नामांक कोशिश जारी है।इस अवसर पर माकपा जिला कमिटी सदस्य नेता उमेश माकपा सह झारखंड राज्य किसान कौंसिल सदस्य बिसमबर महतो, सिल्ली लोकल कमिटी सदस्य सह जिला किसान कोंसिल सदस्य विजय मुंडा, मुखिया श्रवन जीत मुंडा,अंगत महतो पलानी देवी, यमुना देवी,मंजु देवी, सुशीला देवी, सुनिता देवी,डूभन देवी,बिणा देवी,हरी देवी, मंजु देवी,घासनी देवी ,बिकल लोहरा,हरिपदो लोहरा,गणेश मुंडा,बिकल देवी,सांकरा मुख्तियार, बुद्धेश्वर महतो,पति महतो,बोगनी देवी, नारायण मुंडा,आदि उपस्थित थे।लोकतंत्र का हत्यारा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, एस,आई,आर बन्द करो, लोकतंत्र बचाओ – ज्ञानेश हटाओ, ज्ञानेश कुमार भाजपा की दलाली बन्द करो , लोकतंत्र का गला घोटना नहीं चलेगा ,वोट चोर गद्दी छोड़, मोदी सरकार हाय हाय,आदि नारे लग रहे थे।


