जिला जदयू कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती

जिला जदयू कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की
जयंती

जे टी न्यूज, खगड़िया:
जिला जनता दल (यू) कार्यालय, खगड़िया में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के महान जननायक, समाज सुधारक और संपूर्ण क्रांति के प्रणेता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोकतंत्र की रक्षा, सामाजिक न्याय, जनहित और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और एक समतामूलक समाज के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय को मजबूत किया जा सकता है।
इस अवसर पर जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, प्रभाकर चौधरी मंटु, निर्मला कुमारी, फिरदौस आलम, जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र महतो, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित चौधरी, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जिला महासचिव जय प्रकाश मौर्या, पूनम जायसवाल, मोईज उदीन, अनुज शर्मा, वंदना कुमारी, रवींद्र पोद्दार एवं चन्दन सिंह सहित पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button