पांच वर्षों से लंबित है हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाबों को वेटलैंड घोषित करने की अनुशंसा

तालाब बचाओ अभियान ने जिला वेटलैंड्स समिति से शीघ्र कार्रवाई की उठाई मांग, संरक्षण और नए सिरे से सीमांकन पर दिया जोर

पांच वर्षों से लंबित है हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाबों को वेटलैंड घोषित करने की अनुशंसा

तालाब बचाओ अभियान ने जिला वेटलैंड्स समिति से शीघ्र कार्रवाई की उठाई मांग, संरक्षण और नए सिरे से सीमांकन पर दिया जोर

जे टी न्यूज,
दरभंग : दरभंगा के ऐतिहासिक हराही, दिग्घी और गंगासागर तालाबों के संरक्षण का मामला लगभग पांच वर्षों से जिला वेटलैंड्स समिति के स्तर पर लंबित है। इस संबंध में तालाब बचाओ अभियान ने जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष एवं डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर-सह-सचिव, जिला वेटलैंड्स समिति, दरभंगा को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अभियान ने अपने पत्र में बिहार स्टेट वेटलैंड्स अथॉरिटी की दूसरी बैठक, जो 28 जनवरी 2022 को आयोजित हुई थी, की कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा है कि इन तीनों तालाबों को वेटलैंड के रूप में अधिसूचित कराने के लिए आवश्यक अनुशंसा लगभग पांच वर्षों से लंबित है। अभियान ने जिला वेटलैंड्स समिति से आग्रह किया है कि इन तालाबों की अनुशंसा अविलंब बिहार स्टेट वेटलैंड्स अथॉरिटी को भेजी जाए, ताकि वेटलैंड्स रूल्स, 2017 के तहत इनके अधिसूचन की प्रक्रिया पूरी हो सके।

अभियान ने अपने पत्र के साथ बिहार स्टेट वेटलैंड्स अथॉरिटी की दूसरी बैठक की कार्यवाही का विवरण तथा राज्य सरकार द्वारा 25 जनवरी 2022 को जिला वेटलैंड्स समितियों के गठन से संबंधित अधिसूचना की प्रति भी संलग्न की है, ताकि संबंधित अधिकारी मामले का तत्काल अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई कर सकें।

पत्र में यह भी अनुरोध किया गया है कि वेटलैंड्स रूल्स, 2017 एवं इंडिकेटिव गाइडलाइंस में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप तीनों तालाबों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनरुद्धार (रेस्टोरेशन) के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही तालाबों का नए सिरे से सीमांकन कराने तथा बुडको द्वारा कराए गए कार्यों का मूल्यांकन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button