अपने देश की सेवा करते हुए अपनी जान देकर देश के लिए शहीद हो गए। नन्द कुमार चौधरी की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार।

🔊 Listen This News       नन्द कुमार चौधरी की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।   समस्तीपुर:- जिले के कर्पुरीग्राम के डढ़िया बेलार गांव में भारत के वीर सपुत मोहम्मद बदीउर रहमान अपने देश की सेवा करते हुए अपनी जान देकर देश के लिए शहीद हो गए। विदित हो कि मोहम्मद वदिउर रहमान सेना के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट […]

Loading

      नन्द कुमार चौधरी की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।   समस्तीपुर:- जिले के कर्पुरीग्राम के डढ़िया बेलार गांव में भारत के वीर सपुत मोहम्मद बदीउर रहमान अपने देश की सेवा करते हुए अपनी जान देकर देश के लिए शहीद हो गए। विदित हो कि मोहम्मद वदिउर रहमान सेना के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जीडी के पद पर कार्यरत थे। जोकी ब्रीज पार करते समय अचानक ब्रीज टूटने के कारण वह गहरी  खाई में जा गिरे जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसकी सूचना पाते ही उस विभाग के बड़े पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी शव को अपने कब्जे में लेकर, सेना के नियमानुसार उनके परिवार वालों को सूचित किया गया। जिससे सुनकर गांव में मातम छा गई वीर सपूत के आखरी दर्शन के लिए हजारों हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमर पड़ी। सेना के नियमानुसार कब्रिस्तान परिसर में जवानों के द्वारा परेड के दौरान फायरिंग कर सलामी दीया गया। वहीँ परिजनों ने बताया कि हमारा भतीजा जो भारतीय सेना में थे वह अपने देश के लिए शहीद हो गए यह हमारे लिए गौरवपूर्ण बात है। हमारे जिले व गांव के जवान जो देश के लिए शहीद हो गए। उनको भारत माँ अपने चरणों में जगह दे ऐसी मैं कामना करता हूं।

Loading