*दबंगों नें तोड़फोड़ एवं जमकर किया उत्पात, दुल्हन के चाचा हुआ घायल, ग्रामीणों नें अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश कुमार यादव, बछवारा बेगूसराय। छोटी बड़ी खबरों के लिए 8709017809 पर संपर्क करें।*

 

राकेश कुमार यादव
बछवारा बेगूसराय।

बेगूसराय:- जिले के बछवाडा़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दबंगों द्वारा फिल्मी स्टाईल में दलित दुल्हन को उठा कर ले जाने का प्रयास, तोड़फोड़ एवं मारपीट किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की शाम शादी समारोह के दौरान मंगल गीत गाती महिलाओं का झुंड दुल्हन को साथ लेकर काली पुजन हेतु मंदिर जा रही थी। इसी दौरान सात आठ की संख्या में आये युवकों की टोली क्रमशः भोला चौधरी, सोनु चौधरी, छोटू चौधरी, धीरज शर्मा, ललन चौधरी, कारी चौधरी समेत अन्य मोटरसाइकिल सवारों ने बीच रास्ते में घेर लिया। तत्पश्चात दबंग युवकों ने दुल्हन के साथ छेड़छाड़ एवं बद्तमीजी करने लगा। इसी क्रम में दबंगों ने उक्त दुल्हन को बाईक पर जबरन उठा ले जाने का प्रयास भी किया। लेकिन अन्य महिलाओं एवं राहगीरों की मदद से दुल्हन को बचा लिया गया। अपने मंसूबों में असफलता से युवकों की टोली कुछ देर बाद लाठी डंडों से लैस होकर दुल्हन के घर पहुंचकर टेंट, पंडाल, लाईट और कुर्सी को तोड़फोड़ करने के साथ-साथ लड़की के लड़की के चाचा नरेश सदा के साथ मारपीट भी किया। मारपीट में घायल लड़की के चाचा के ईलाज हेतु ग्रामीणों द्वारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इघर बछवाडा़ मुसहरी टोल निवासी लड़की के पिता महेश सदा नें आनन-फानन में पुलिस को सुचना देते हुए बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाया। मामले की सुचना पाते हीं दलबल के साथ पहुंची बछवाडा़ थाने की पुलिस को देखते हीं घटनास्थल से उक्त युवकों की टोली भाग खडे़ हुए। हलांकि पुलिस नें उक्त भाग रहे युवकों को खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सका। इस मामले में दुल्हन के पिता के आवेदन के आधार पर उक्त सभी युवकों को नमजद करते हुए कांड संख्या 89/2019 दर्ज कर लिया गया है। वहीँ थानेदार प्रशुराम नें बताया कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, जल्द हीं सफलता मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button