डॉ झा की तबीयत में हो रहा सुधार अफवाह से बचें – डीपीआरओ


कार्यालय, जेटी न्यूज
समस्तीपुर। मौत के मुंह से मरीज को छीन कर उन्हें जीवन देने में माहिर, मरीज के मसीहा, जन आरोग्य के जादूगर आदि काहे जाने वाले प्रसिद्ध चिकित्साक जिले के सिविल सर्जन डॉ. आर.आर. झा की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

इस बाबत जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषभ राज ने बताया कि अफवाह फैलाने और अफवाहों पर यकीन करने से बचें। अभी डॉ. झा को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है वे सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव होने का पता चलने के बाद से लगातार उन्हें चिकित्सकीय देख रेख में रखा गया था।

बाद में तबियत बिगड़ती देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भेज दिया गया था। चिकित्सकों के आदर्श व मरीजों केलिए धरती के भगवान डॉ. झा के बीमार होने की खबर देखते देखते जंगल के आग की तरह फैलती चली गई। इसी बीच खबर आई कि उन्हें प्लाजमा की जरूरत है।

फिर क्या था सिर्फ समस्तीपुर ही नहीं आसपास के जिलों भी उनके शुभचिंतक और मुरीद उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। सोशल साइट्स पर डॉ. झा के लिए प्लाज़्मा डोनेसन को लेकर संदेश तैरने लगे। आखिरकार परिजनों व शुभचिंतकों की कोशिश के बाद प्लाजमा डोनर मिल गया और डॉ झा को प्लाजमा चढ़ाया जा सका।

अब उनके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। श्री राज ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी माला झा एवं उनके संपर्क में आए कई स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। समाचार प्रेषण तक उनके सेहत में भी गुणात्मक सुधार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button