जिला अध्यक्ष मुख्तार प्रसाद द्वारा लगातार किया जा रहा है राहत सामग्री का वितरण

मोतिहारी।पुo चo ::-जिला अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य मुख्तार प्रसाद गुप्ता द्वारा लगातार कल्याणपुर विधानसभा में कई गांवों में बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सुखा राशन वितरण किया गया। इस दौरान चिउरा मीठा बिस्कुट नमकीन भुजिया मोमबत्ती माचिस महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष परिषद सदस्य गुप्ता की ओर से दवा दी गई और बीमार लोगों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि यहां की स्थिति बहुत ही दर्दनाक है।

इसके लिए समाज के सभी वर्ग को कंधे से कंधा मिलाकर साथ में मजबूती से खड़ा होना चाहिए। क्योंकि समाज के सभी वर्ग के लोग बाढ़ की चपेट में आकर लाखों का नुकसान में है। बाढ़ का पानी उतरने के साथ लोग बीमार पड़ना शुरू होगा तत्काल ग्रामीणों के लिए मच्छरदानी चटाई और आम जरूरत के सामान की व्यवस्था की जा रही है। ढाई सौ से अधिक महिलाओं को सेनेटरी पर उपलब्ध कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button