कांग्रेसी नेता महेंद्र यादव का निधन, शोक की लहर

(कृष्ण कुमार)

समस्तीपुर::-समस्तीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हसनपुर प्रखंड के मल्हीपुर गांव निवासी महेंद्र यादव का आज पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया।
महेंद्र यादव कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत पार्टी के विभिन्न पदों पर वर्षों तक थे।
वे करीब 60 वर्ष के थे और पिछले कई महिनों से बीमार चल रहे थे।
आज देर शाम जिले के हसनपुर मे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े पुत्र शैलेश कुमार ने मुखाग्नि दी।

इनके निधन पर रोसड़ा के भुमि सुधार उप समाहर्ता जय चन्द्र यादव, पुलिस निरीक्षक जयकांत साव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो.अबू तनवीर, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजन चन्द्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम कलेवर प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह,सरोज सिंह, विशेश्वर राय,विजय कुमार शर्मा समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.महेंद्र बाबू एक नेक इंसान थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button