पूर्व प्रखण्ड उपाध्यक्ष का राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन।

 


जेटी न्यूज गोविन्द कुमार

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत के चक्का गाँव के निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक रजाकपुर पंचायत के शक्ति केन्द्र प्रमुख अरूण पोद्दार जी का निधन हो गया। मृतक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रखण्ड उपाध्यक्ष और वर्तमान पंचायत अध्यक्ष के पद को सुशोभित किया।महीनों से बीमारी के कारण दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और इलाज के क्रम में उनका देहान्त हो गया।स्वर्गीय अरूण पोद्दार जी पार्टी दायित्व का इमानदारी पूर्वक निवर्हन किया।

प्रखण्ड अध्यक्ष ललन गुप्ता ने कहा कि वे व्यवहार कुशल और भाजपा के समर्पित योद्धा थे। वहीं विश्वनाथ दास ,अवध किशोर सिंह,मनीष पाठक,तरूण सिंह,अजीत सिंह ने कहा कि उनके जैसा कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व आज के युग में मिलना मुश्किल है।भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button