बाबा साहेब के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त ,आक्रोश

बाबा साहेब के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त ,आक्रोश

•••••आक्रोश व्यक्त करते दलित पंचायत के कार्यकर्ता ।

जेटी न्यूज।
मैनाटाॅड़/पश्चिम चम्पारण:- प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ किया है। बाबा साहेब की प्रतिमा के अंगुली और चश्मा के फ्रेम को छेनी हथौड़ी से तोड़ दिया है। इसकी सूचना जैसे ही दलित महापंचायत के कार्यकर्ताओं को मिली।तो आधा दर्जन से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर काफी आक्रोश जताया।

दलित पंचायत के आमीलाल रविदास, अच्छेलाल राम,रामजी राम ,सीताराम राम आसनारायण प्रसाद, विनोद राम आदि ने बताया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बाबा साहेब के प्रतिमा से छेड़छाड़ कर छेनी हथौड़ी से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर देना एक गंभीर विषय है ।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जहां बाबा साहेब की प्रतिमा है वहां से महज पांच कदम की दूरी पर अंचल गार्ड 24 घंटे रहते हैं।

लेकिन पांच कदम पर ही बाबा साहेब के प्रतिमा से छेनी हथौड़ी से छेड़छाड़ किया गया और अंचल गार्ड के जवानों को इस निंदनीय कृत्य की भनक भी नहीं लगी ।यह गंभीर विषय है इसकी जांच होनी चाहिए। वही बीडीओ राजकिशोर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बाबा साहब के प्रतिमा से छेड़छाड़ करने का मामला की जांच कराई जा रही है। साथ ही स्थानीय थाना के अधिकारी से संपर्क बनाकर असामाजिक तत्वों की खोज की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button