प्रदेश के सांसद केदार, नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मंत्री सहित 7 की मौत। राजेश शर्मा जोगबनी नेपाल।

 

 

राजेश शर्मा
जोगबनी नेपाल।

भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल के प्रदेश संख्या एक के तापलेजुंग में नेपाल के केंद्रीय पर्यटन मन्त्री रवीन्द्र अधिकारी, यति एयरलाइन्स के अध्यक्ष आङछिरिङ शेर्पा, नेपाल नागरिक उड्ययन प्राधिकरण के उपमहानिदेशक वीरेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ, मन्त्री अधिकारी के पिएसो अर्जुन कुमार घिमिरे, प्रधानमन्त्री का निजी सचिब युवराज दाहाल, नेपाल नागरिक उड्न प्राधिकरण का इन्जिनियर धुब्रदास भोछिभया व क्याप्टेन प्रभाकर केसी सहित सात व्यक्ति जन सवार हेलिकप्टर दुर्घटना होने से सभी कि मौत हो गयी। दिन को तकरीबन एक बजे उक्क्त हेलीकॉप्टर का सम्पर्क टूट गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी का टुक्रा-टुक्रा शव मिलने की जानकारी पुलिस प्रदेश कार्यालय बिराटनगर से मिली है। इस घटना के प्रति प्रदेश सांसद केदार कार्की,भारत नेपाल सामाजिक संस्कृति मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, ने गहरा शोक जताया।

Related Articles

Back to top button