गरीबों की मसीहा क्षेत्र की रखवाली में तत्पर है गोवर्धन सिंह

गरीबों की मसीहा क्षेत्र की रखवाली में तत्पर है गोवर्धन सिंह

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) यू तो आपने सरपंच,मुखिया,प्रमुख,विधायक, सांसद व सामाजिक कार्यकर्ता बहुत देखा होगा पर सामाजिक व्यवहार,समाज के प्रति ईमानदार,बुद्धिमान,विनम्र स्वभाव के लोगों को बहुत कम ही देखा होगा। ये चार गुण वाले व्यक्ति चौमुखी विकास के प्रति निश्चित रूप से अग्रसर होते हैं। चार गुण वाले व्यक्ति बेशक कुशल दूरदर्शी कर्मठ और ईमानदार होते हैं। जो समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन करने की क्षमता रखते हैं। समाज को आगे बढ़ाने समाज के प्रति झुकाव मानव सेवा और धर्म की आस्था रखने वाले सचमुच सेवक के रूप में गरीबों की मसीहा बन क्षेत्र का विकास कर सकता है। चुनाव आने पर लोग अपने-अपने नेता व चहेता के प्रति जिंदाबाद का नारा लगाते हैं। पर जिस परम योद्धा सामाजिक कार्यकर्ता व पैक्स अध्यक्ष का नारा अभी से ही लगना शुरू हो गया उसे आप क्या कहेंगे। वही फकीला,फकीली,हरी नारायणपुर,मथुरापुर,सेमरिया, कल्याणपुर की जनता ने गोवर्धन सिंह जिंदाबाद गोवर्धन सिंह जिंदाबाद के नारे खूब लगाए। यह भी बोले कि गोवर्धन सिंह मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना की खूब नारे लगे। गरीबों की मदद करने वाला खुद अपना समय पैसा या कौशल का दान करते हैं।

इन्हीं सब विचारों को ध्यान में रखते हुए अमरेश कुमार ने बताया कि गोवर्धन सिंह को चुनाव मैदान में जिताएंगे। विधायक बनाएंगे। क्योंकि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का कोई भी दुख हो हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। आज के पहले बहुत सारे विधायक हम लोगों ने बनाया पर किसी ने हाल तक नहीं पूछा। मदद करने की तो बात दूर रही। गोवर्धन सिंह सामाजिक इंसान है। जो किसी व्यक्ति को मदद करने में आगे रहते हैं,चाहे वह व्यक्ति किसी भी जात से हो। ऐसे उन्हें तो जात-पात से कोई मतलब रहता ही नहीं सादा जीवन उच्च विचार रखने वाला व्यक्ति गोवर्धन सिह अपना पैसा गाड़ी लेकर मदद के लिए हम सभी के प्रति हमेशा तैयार रहते हैं। उनके विचार व्यवहार से हम लोग हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

क्षेत्र का विकास के लिए इन्हीं के जैसा ईमानदार व्यवहार में लचीला कर्मठ एवं कुशल व्यवहार अच्छे व्यक्तित्व वाले पारदर्शी विचार की जरूरत है। जो निस्वार्थ भाव से समाज में परिवर्तन कर क्षेत्र की खुशहाली व विकास के पायदान पर ला सके। मौके पर अमरेश कुमार,रजनीश कुमार,संजय सिंह,अनिल सिंह, राजेश कुमार सिंह,मिठू कुमार सिंह,सुधाकर कुमार,सुनील सिंह सेमरिया,मुन्ना सिंह,संजय सिंह,उपेंद्र पांडेय,चंद्र भूषण पांडेय मथुरापुर,आशुतोष कुमार पांडेय,सहुआड प्रमोद पासवान,राजेश पासवान के साथ सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button