जदयू नेता ईश्वर मंडल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

जेटी न्यूज। संवाददाता।

पार्टी की मजबूती व चुनौतियों से निपटने के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को गोलबंद करना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने दरभंगा जिला स्थित पहुंच कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। जदयू अध्यक्ष श्री सिंह को जगह-जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल- माला और जिंदाबाद के नारों के साथ भव्य स्वागत भी किया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता ईश्वर मंडल ने मीडिया से कहा कि पार्टी की कमान राज्यसभा सांसद श्री सिंह को दिए जाने से पार्टी काफी मजबूत हुई है।

जदयू नेता श्री मंडल ने कहा कि बिहार में एक दशक में विकास की नई मंजिल हासिल कर नीतीश सरकार ने नया के इतिहास लिख दिया है। एक दशक में हुए विकास कार्यो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का विकास पुरुष साबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button