वाहन जांच से वाहन चालकों में हड़कम्प





जेटी न्यूज़

कोटवा ,थाना क्षेत्र के चिउतहा मोड़ के पास कोटवा मोतीहारी बाई पास में शुक्रवार को सघन जाँच अभियान चलाया गया।इस दौरान हेलमेट नही पहनने व वाहन की कागजात व ट्राफिक नियम का उलंघन करने वाले तीन बाइक चालकों का फाईन काटा गया। जांच दल का नेतृत्व कर रहे जमादार महेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन बाइक का चालान काट जुर्माना लिया गया। इस सघन जांच अभियान मे एएसआई धनंजय शर्मा सशस्त्र बल और महिला सिपाही कर साथ वाहन जांच अभियान में शामिल रहे , कई बाइक सहित अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाईक को थाना लाया गया व अन्य वाहन चालक मार्ग बदल कर अपने गंतव्य की ओर भागे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button