भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 11.44 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में 33 लाख से अधिक डोज दिए गए

Corona: दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा भारत का टीकाकरण अभियान, हर दिन दी जा रही  औसतन 1.26 मिलियन खुराक | India corona virus inoculation drive world second  largest| TV9 Bharatvarsh

देश में दिए जा रहे कोविड-19 टीके की संख्‍या आज 11.44 करोड़ को पार कर गई। देश में सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र को कवर करते हुए टीकाकरण अभियान को प्रोत्‍साहित करने के लिए 11 से 14 अप्रैल, 2021 तक चार दिन का टीका उत्‍सव मनाया गया। टीका उत्‍सव के दौरान टीकाकरण की कुल संख्‍या में 1,28,98,314 डोज की वृद्धि हुई। ये टीकें देश में पात्र जनसंख्‍या समूह के लोगों को लगाए गए।

आज सुबह सात बजे तक अंतरिम रिपोर्ट के साथ समूचे रूप से 16,98,138 सत्रों में कोविड-19 टीके के 11,44,93,238 डोज दिए गए। इनमें पहला डोज लेने वाले 90,64,527 एचसीडब्‍ल्‍यू, दूसरा डोज लेने वाले 56,04,197 एचसीडब्‍ल्‍यू, 1,02,13,563 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहला डोज), 50,64,862 एफएलडब्ल्‍यू (दूसरा डोज), 4,34,71,031 पहले डोज के लाभार्थी तथा  27,47,019  60 वर्ष ज्‍यादा आयु के दूसरे डोज के लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी 3,74,30,078 (पहला डोज) तथा 8,97,961 (दूसरा डोज) शामिल है।

एचसीडब्‍ल्‍यूएफएलडब्ल्‍यू45 से 60 वर्ष का आयु समूह60 वर्ष से ऊपर 

कुल

पहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोज
90,64,52756,04,1971,02,13,56350,64,8623,74,30,0788,97,9614,34,71,03127,47,01911,44,93,238

देश में अब तक दिए गए कुल डोज में से 59.76 प्रतिशत डोज आठ राज्‍यों में दिए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001GN9S.jpg

यह ग्राफ आठ राज्‍यों द्वारा दिए गए डोज की संख्‍या दिखाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002P7GO.jpg

पिछले 24 घंटों में 33 लाख से अधिक डोज दिए गए।

टीकाकरण अभियान के 89वें दिन (14 अप्रैल, 2021) टीके के 33,13,848 डोज दिए गए। इनमें से 44,864 सत्रों में पहले डोज के लिए 28,77,473 लाभार्थियों को टीके दिये गए और 4,36,375 लाभार्थियों को दूसरा डोज दिया गया।

तिथि – 14 अप्रैल, 2021 (89वां दिन)
एचसीडब्‍ल्‍यूएफएलडब्‍ल्‍यू45 से 60 वर्ष60 वर्ष से अधिककुल उपलब्धि
पहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोजपहला डोजदूसरा डोज
15,84123,12577,32154,08917,79,63479,62610,04,6772,79,53528,77,4734,36,375

 

भारत में नए मामलों की संख्‍या बढती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए।

कोविड के दैनिक नये मामले 10 राज्‍यों – महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, छत्‍तीसगढ़, कर्नाटक, मध्‍यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्‍थान – में बढ़े हैं।  80.76 प्रतिशत नये मामले इन 10 राज्‍यों से आए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक नये मामले 58,952 पाए गए। इसके बाद उत्‍तर प्रदेश में 20,439 और दिल्‍ली में 17,282 नए मामले पाए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F3BI.jpg

दिखाए गए 16 राज्‍यों में दैनिक मामले बढ़े हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041S1X.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0055TW8.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006KUDC.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007DNRE.jpg

भारत का कुल सक्रिय केसलोड 14,71,877 हो गया है। अब इसमें 10.46 प्रतिशत देश का कुल सक्रिय मामला शामिल है। पिछले 24 घंटे में कुल सक्रिय केसलोड में से 1,06,173 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई।

भारत के कुल सक्रिय मामलों का 67.16 प्रतिशत पांच राज्‍यों – महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल- से है। देश के कुल सक्रिय केसलोड में से महाराष्‍ट्र में 43.54 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008O51I.jpgआज भारत में कुल ठीक होने वालों की संख्‍या 1,24,29,564 रही। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 88.31 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 93,528 लोग ठीक हुए।

पिछले 24 घंटों में 1,038 मृत्‍यु हुई।

मृत्‍यु के नये मामलों में 82.27 प्रतिशत 10 राज्‍यों से आए। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 278 लोगों की मृत्‍यु हुई। दैनिक मृत्‍यु के मामले में छत्‍तीसगढ़ में संख्‍या 120 रही। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009XBH7.jpg

पिछले 24 घंटों 9 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं है। ये हैं – दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप तथा अरुणाचल प्रदेश।

 

(साभारः पीआईबी)

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार

Related Articles

Back to top button