सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की आत्मा है – शाहीन

समस्तीपुरः प्रखंड के विशनपुर मल्हू चौक पर विगत 13 अप्रैल 2021 से जारी ‘श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ’ में कल गुरुवार को देर शाम में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन यज्ञ स्थल पर पहुंचे l मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे देश के परम्पराओं में यज्ञ, पर्व और उत्सवों का विशेष महत्व है। चूँकि पर्व और उत्सवों को हम मिल-जुल कर सामूहिक रूप से मनाते हैं, अतएव ये पर्व और उत्सव हमारी सामाजिक और धार्मिक संरचना के आधार हैं तथा राष्ट्र की एकता और अखण्डता एवं सामाजिक सद्भाव व समरसता के पोषक हैं।

St Paul Teachers Training College, Birsinghpur: Admission 2021, Courses,  Fee, Cutoff, Ranking, Placements & Scholarship

सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की आत्मा है, इसे भारतीय संस्कृति से कोई अलग नहीं कर सकता है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , समाजसेवी गोपाल महतो , मोo तनवीर, अनिल सिंह , रामभजन महतो , पूर्व सरपंच भूषण महतो , विनोद महतो , विजय राय, मोo आसिफ इकबाल , जासो शर्मा , विजय शर्मा , मोo कादिर, राजेश कुमार, देवनारायण महतो , रामलाल महतो , रंजीत कुमार रम्भू , विनय मिश्रा, गंगा शर्मा आदि मौजूद थे l

 

संपादिकृतः ठाकुर वरूण कुमार 

Related Articles

Back to top button