चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक

 संवाददाता प्रिया सिंह

बाढ़–भारत सरकार के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के असामयिक निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन सचिव हेमंत कुमार, बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर विजय सिंह, वरिष्ठ नेता अमोद कुमार सिंह एवं युवा नेता आलोक शांडिल्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक प्रतिबद्ध किसान नेता खो दिया है। उनके आकस्मिक निधन से किसान आंदोलन को गहरा धक्का लगा है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button