लॉकडाउन के पहले दिन बिस्फ़ी क्षेत्र में लापरवाह लोगों को समझाने सहित सतर्कता अपील करते दिखी- प्रशासन

बिस्फी।

बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को बिस्फ़ी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में सख्ती दिखी। हालांकि कुछ जगहों पर लोग लापरवाही करते भी दिखे। सुबह से ही बीडीओ अहमर अब्दाली, सीओ प्रभात कुमार ,व बीएसओ मुकेश कुमार सहित पुलिस जवान के साथ सड़क पर उतरे और लॉकडाउन का जायजा लेते रहें। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे वाहनों की जांच भी हुई। बीडीओ के द्वारा सड़क पर बेवजह घूम रहे लोगों को भी चेतावनी देकर छोड़ा भी गया। अन्य दिनों की तुलना में बाजार में भीड़ कम दिखी। आवश्यक दुकानें ही खुली थी। वहीं सख्ती से लॉकडाउन पालन कराते अधिकारी विभिन्न तरकीबों से दुकानों को बंद कराने के साथ लोगों को जागरूक करते दिखे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। जबकि आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को इनसे बाहर रखा गया है। दुकानदारों को कोरोना काल में जारी निर्देश का पालन करने का सख्त आदेश भी दिया जाता रहा। निगरानी को निकले अधिकारियों ने बताया कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करना आवश्यक है।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button