विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ने वृक्षारोपण कर चलाया जागरूकता अभियान

मोतिहारी।पु.च :-

प्रखण्ड सुगौली के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ता सह पीएलवी अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार झा ने किया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को जागरूक करते हुये सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा की आज के दिन पूरे विश्व मे पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी मनुष्यों का धर्म हैं। श्री गुप्ता ने कहा पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव -जन्तुओं व पेड़ पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता हैं। इस दीवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। उन्होंने कहा की आधुनिक काल में जिस तरह से वृक्षों एवं जंगलों की कटाई हो रही हैं, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदुषण फ़ैल रहा है, इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। ऐसी स्थिति में घटती हरियाली को बढ़ाने के लिये वृक्षारोपण करना जरूरी है, एक पेड़ लगाने के लिए थोड़ी जगह की जरूरत होती हैं, उन्होंने कहा बढ़ती आबादी के अनुपात में वृक्ष लगाना बेहद जरूरी हैं। घरो के आसपास, कॉलोनी मोहल्लो में, बगीचा में, सड़क के किनारों पर, पोखर के इर्दगिर्द इत्यादि के खाली पड़े स्थलों पर पौधा अवश्य लगाये। मालूम हो कि स्वयंसेवक के तौर पर विगत कई वर्षों से समाज कल्याण के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लेकर गांव गांव में घूमकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं ताकि समाज के हर वर्ग के लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। बताते चलें कि पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हुए सैकड़ों महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, तेजाब पीड़ित को वृद्ध पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, कुष्ठ रोगी पेंशन तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लाभ दिला चुके हैं। इस कार्यक्रम के अवसर पर चंदन कुमार झा, सोनू सर्राफ, वीरेन्द्र सर्राफ, राजेन्द्र सर्राफ, सदई साह, राहुल सोनी इत्यादि उपस्थित थे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Back to top button