*सड़क की जर्जरता से परेशान होकर रोड के गड्डा में धान रोपकर अपने आक्रोश प्रदर्शन किया। रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार।

🔊 Listen This News   रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से शाहपुर सुरौली तक पी डब्ल्यू आई के करीब 20 किलोमीटर के सड़क की जर्जरता से परेशान होकर रामपुर जलालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर […]

Loading

 

रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से शाहपुर सुरौली तक पी डब्ल्यू आई के करीब 20 किलोमीटर के सड़क की जर्जरता से परेशान होकर रामपुर जलालपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में रामपुर जलालपुर मस्जिद चौक के नजदीक सड़क के गड्डा में धान रोपकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में महिला नेत्री श्रीमती प्रिया के अलावे प्रखंड युवा रालोसपा अध्यक्ष सुजीत ठाकुर, अमित कुमार महतो, अहमद हुसैन उर्फ पिंटू, मो अब्दुल कयूम, सोहन चौधरी, मो परवेज, मंजूर आलम, अरूण चौधरी, मो रफीक, रामचंद्र चौधरी आदि भारी संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे।

वहीँ अपने आक्रोश का इजहार करते हुए रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया ने अपने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस कार्यक्रम से अगर प्रशासन की निंद्रा भंग नहीं होती है और सड़क का निर्माण कार्य अविलंब चालू नहीं होता है तो रालोसपा यहाँ के ग्रामीणों के सहयोग से अनिश्चित काल के लिए सड़क को बाधित कर देगी। इस ज्वलन्त समस्या के निदान के लिए व्यापक आंदोलन छेड़ेगी।

Loading