रामगढ़वा में नवरात्र पूजा हेतु 9 जगहों पर किया गया कलश स्थापना

रामगढ़वा में नवरात्र पूजा हेतु 9 जगहों पर किया गया कलश स्थापना
जेटी न्यूज

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण – प्रखंड क्षेत्र के नौ स्थानों पर नवरात्र पूजा में 9 जगहों पर कलश स्थापना किया गया। ज्ञात हो कि नवरात्र पूजा में रामगढ़वा प्रखंड की धरती पर पहली बार नवरात्रि में नौ जगहों कलश स्थापना किया गया। इतना ही नहीं इस नौ जगहों पर मूर्ति भी बनने का काम शुरू हो चुका है।

इस 9 जगहों में हनुमान मंदिर, शंकर मंदिर चौक, स्टेशन चौक, बेला मुरला चौक, रामगढ़वा मठ, राम जानकी मंदिर, पखनहियाा चौक, बंधु बरवा सिहांसनी माई स्थान बंधु बरवा शामिल हैं। इस 9 वों जगह से गुरुवार को कलश स्थापना के दिन कलश यात्रा निकाली गई।

इसमें सैकड़ों की तादाद में कुंवारी कन्याएं, महिलाएं और भक्तगणों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो जल यात्रा क्षेत्र से गुजरने वाली पवित्र पहाड़ी नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचकर जल भराई की गई। उसके बाद शंखनाद एवं मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई।

Related Articles

Back to top button