राम जानकी मठ केसरिया के परिसर मे स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का हुआ विसर्जन ।

राम जानकी मठ केसरिया के परिसर मे स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का हुआ विसर्जन ।

जेटीन्यूज,केसरिया
केसरिया/पुर्वी चंम्पारण स्थानीय राम जानकी मठ परिसर मे छठ पुजा स्थल पर स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान ढोलक की थाप पर नाचते और गाते लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन बाजार भ्रमण के बाद रधवा नदी में किया गया। शोभायात्रा के साथ पुलिस जवान मौजूद रहे। बता दें कि नवयुवक छठ पूजा समिति द्वारा मठ परिसर  में छठ पूजा पर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तथा भव्य पंडाल व आकर्षक रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था। शुक्रवार को पूरे विधि-विधान से शोभायात्रा के साथ भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष भूषण बाबा,गुड्डू पासवान, लौकेश कुमार, कैलाश पासवान, प्रमोद पासवान, शम्भु पासवान, शिव नाथ पासवान,  पिन्टु राज,चदन चौरसिया,अखिलेश कुमार, भानुप्रताप, मंगरू, कैलाश भारती,   समेत कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button