*श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का किया आयोजन*

*श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का किया आयोजन*

जेटी न्यूज।

बखरी (बेगूसराय)::- क्षेत्र की प्रख्यात साहित्यिक बौद्धिक संस्था श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष डाॅ विशाल केसरी ने कहा कि पुस्तकालय कोष से लगभग एक लाख रूपये से अधिक की राशि से पुस्तकों की खरीद की गयी है। जिसे वर्तमान सत्र में ही पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विशेष समिति सदस्य नगर पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि सात दशक पूर्व स्थापित श्री विश्वबंधु पुस्तकालय का यह वैशिष्ट्य है कि यहां सभी विचारधाराओं के साहित्य का समन्वय होता है। वर्तमान में, पुस्तकों की खरीद में इसका खासा ख्याल रखते हुए विश्व साहित्य में समसामयिक व चर्चित पुस्तकों सहित मैथिली भाषा में लिखी गयी रामायण, कम्युनिज्म मैनिफेस्टो, हिन्दुत्व विचार मीमांसा, आर्युवेद, चरक-सुश्रुत संहिता आदि पुस्तकों की भी खरीदगी की गयी है। जो पाठकों को देश दुनिया में चल रहे नये रिसर्च की जानकारी देने के साथ ही भारत की पुरातन परम्परा से भी परिचय कराने का काम करेगी। पूर्व सचिव व नगर पार्षद नीरज नवीन ने कहा कि पुस्तकालय की वर्तमान कमिटी ने विकास के कई आयामों को स्थापित किया है। विकास का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा। सचिव डाॅ आलोक आर्यन के अनुसार, दो वर्षों के कालखंड में उन्होंने पाठकों द्वारा दी गयी जिम्मेवारी का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास किया है।

वहीं पुस्तकालय प्रतिनिधि कौशल किशोर क्रांति ने कहा कि युवाओं से सजी पुस्तकालय की वर्तमान कमिटी ने पुस्तकालय हित में बेहतर कार्य किया है। मौके पर भारत भूषण इंडिया के उपाध्यक्ष सह सचिव विकास पोद्दार, कांग्रेस नेता कमलेश कुमार कंचन, कार्यसमिति सदस्य डाॅ रमण झा, दीपक सुल्तानियां, राजन कुमार, सचिन केसरी, ब्रजमोहन त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button