*जनता दरबार में शिकायतों का अंबार, कई योजनाओं में गड़बड़ी की आई शिकायतें*

*जनता दरबार में शिकायतों का अंबार, कई योजनाओं में गड़बड़ी की आई शिकायतें*

जेटी न्यूज।

पटना::- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में हैं। आज वह करीब डेढ़ दर्जन विभागों की समस्याएं सुन रहे हैं। आज सबसे ज्यादा मामले गांवों और पंचायतों में सड़कों का निर्माण नहीं होने से सामने आ रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद नीतीश कुमार संबंधित विभाग को फोन कर शिकायतों के निस्तारण के आदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात संकल्प के तहत गांव तक पक्की सड़क और हर जर्जर नाले को बनाने की योजना है। लेकिन इस योजना में भारी गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

बाढ़ में नदी कटाव की समस्या से जुड़ा मामला सामने आया तो सीएम ने तुरंत जल संसाधन मंत्री को फोन कर पूछा कि अब तक तटबंध क्यों नहीं बनाया गया। जब हमने सब कुछ पहले से मांगा है, तो काम नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज से सामने आया, जिसमें मुख्य सड़क को गांव से भी नहीं जोड़ा गया, लेकिन सीएम ने तुरंत कार्रवाई की।

जिस भवन निर्माण कार्य में 1998 में गोपालगंज के सर्किट हाउस की मरम्मत का कार्य किया गया था, उसमें कार्यरत एक कर्मचारी को अभी तक राशि नहीं मिली है। 23 साल हो गए। 2014 में सीएम नीतीश उक्त व्यक्ति के घर भी गए थे। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद भी अभी तक पैसा नहीं मिला है। इस पर भी मुख्यमंत्री ने तुरंत विभाग को फोन कर मामले की जांच करने को कहा।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, शहरी विकास एवं आवास विभाग, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, परिवहन विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, ग्रामीण विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, पंचायती राज, सड़क निर्माण विभाग विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, जलवायु परिवर्तन विभाग मामलों को देख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button