*स्क्रैप कारोबारी पर किसने चलाई गोली, एफ आई आर दर्ज होने पर पुलिस ने किया खुलासा। रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

रमेश शंकर झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के स्क्रैप कारोबारी बद्री गोयनका पर लोजपा नेता ने चलायी गोली। एफ आई आर दर्ज होने पर पुलिस ने किया खुलासा। स्क्रैप कारोबारी बद्री गोयनका और उनके परिवार पर गोली चलाकर उन्हें गंभीर रुप से घायल करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस गोलीबारी में गंभीर रुप से घायल बद्री गोयनका ने लोजपा नेता रोहित कुमार और उनके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। बद्री गोयनका ने लोजपा नेता के खिलाफ गोली चलाने का आरोप लगाया है।

वहीँ पुलिस ने बताया है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही हुआ है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी ने बताया है कि बद्री गोयनका और रोहित कुमार दोनों मिलकर स्क्रैप का कारोबार करता था, बाद में दोनों सहयोगियों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच दुश्मनी हो गई और इसी दुश्मनी के चलते रोहित कुमार ने बद्री गोयनका पर गोली मारी है। बताया जा रहा है कि रोहित एलजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता है।

बता दें कि इस हमले में कारोबारी बद्री गोयनका के घर पर अपराधियों ने बीस राउंड गोली फायरिंग किया है। इस हमले में बद्री गोयनका, उनकी पत्नी की हालत बेहद गंभीर है। जबकि उनकी बेटी की हालत ठीक है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस एफएसएल की मदद ले रही है। एफएसएल ने मौके पर पहुंचकर बद्री गोयनका के रुम को सील कर दिया है। पुलिस एक-एक चीज की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button