भारतीय जाली नोट प्रिंट गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

भारतीय जाली नोट प्रिंट गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मधुबनी।जेटी न्यूज

झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में भारतीय जाली नोट प्रिंट गिरोह का खुलासा हुआ है। झंझारपुर एसडीपीओ आशीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सुचना के अधार पर छापेमारी कर 13 लाख एक सौ का जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने नोट छपाई का दो प्रिंटर,नोट रंगने के लिए ब्लू मेजेंटा,पीला एवं काला कलर भी जप्त किया। उक्त जानकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सत्य प्रकाष ने दी। उन्होने बताया कि जाली नोट से संबंधित सुचना प्राप्त हुई। जिसके बाद झंझारपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी का आदेष दिया गया। पुलिस छापेमारी के क्रम में लौकही थाना क्षत्र के अटरी गांव निवासी प्रेम कुमार कामत पिता ध्रूव कामत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 2000,500,200 एवं 100 रूपया के जाली नोट कुल- 13 लाख एक सौ बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर अन्य अभियुक्तों के घर पर भी छापेमारी की गई। जिसमें प्रिंटर एवं नोट को रंगने के लिए ब्लू मेजेंटा,पीला,काला कलर जप्त किया गया है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के तार नेपाल से संचालित होने की बात सामने आयी है। पुलिस को अवैध भारतीय मुद्रा तस्करों के विरोध अग्रिम कार्रवाई का आदेष दिया गया है। मालूम हो कि देष में नोटबंदी के बाद बिहार राज्य में जाली नोट बड़ी खेप बरामद की गई है।
बरामद किए गए जाली नोट व समाग्री
दो हजार के जाली नोट- 5 लाख 64 हजार रूपए।
पांच सौ के जाली नोट- 6 लाख 16 हजार 5 सौ रुपए।
दो सौ के जाली नोट-78 हजार रुपए।
एक सौ के जाली नोट- 41 हजार 6 सौ।
दो प्रिंटर,नोट रंगने के लिए ब्लू मेजेंटा,पीला एवं काला कलर।
एक ओप्पो का मोबाईल।
विशेष टीम में शामिल पदाधिकारी
झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष नंदन,झंझारपुर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष महफुज आलम,झंझारपुर अंचल पुलिस निरीक्षक ललन चोधरी, भैरवस्थाना थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बूज,झंझारपुर थाना के एसआई अरविन्द कुमार,एएसआई मनोज कुमार भैरवस्थान थाना एवं भैरवस्थान थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम में सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button