*केक काटकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 150वीं जयंती मनाया गया। रमेश शंकर झा/राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*





 

 

रमेश शंकर झा/राजेश कुमार वर्मा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री के १५०वीं जयंती समारोह का आयोजन समस्तीपुर प्रेस क्लब समस्तीपुर के साथ ही गांधी स्मारक समिति के तत्वावधान में गांधी स्मारक परिसर स्टेशन चौक पर केक काटकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों के साथ-साथ पत्रकारों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सत्य और अहिंसा के पुजारी विश्व पिता को अपनी-अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को रखते हुए महान पुरूष की जीवनी पर विस्तृत चर्चा किया। इस जयंती सभा के अंत में उपस्थित अतिथि पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य अनील कुमार श्रीवास्तव ने केक को काटकर महान विभूतियों का जयंती समारोह मनाया गया।

इस कार्यक्रम के मौके पर गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष प्रो० नरेश कुमार विकल, विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, शैलेश कु० सिंह, जीतेंद्र सिंह चंदेल, रश्मि कुमारी, रेणुका वर्मा, नीलम कुमारी, तरन्नुम पासवान, संजय कुमार, प्रदीप शाह शिवे, राहुल कुमार वार्ड सदस्य, लक्ष्मण साह, सुनील चौधरी, संजय कुमार बब्लू, यश राज, महेन्द्र राम के साथ ही समस्तीपुर प्रेस क्लव के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार सदस्य आर० के० राय, मो० मंजरूल जमील अंसारी, रमेश शंकर झा, सुरेश राय, राजकुमार राय, शक्ति सिंह, राजेश कुमार वर्मा, रौशन कुमार चौधरी, संजय कुमार, अमित कुमार मुन्ना, झुन्नू बाबा, वंदना झा, अरुण कुमार, अनील कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार नंद कुमार सिंह नवीन अधिवक्ता, अफरोज आलम इत्यादि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button