भाजपा के आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ सरकारी बस पड़ाव में जदयू का विशाल धरना

भाजपा के आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ सरकारी बस पड़ाव में जदयू का विशाल धरना

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर : आज जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय के सरकारी बस पड़ाव में भाजपा के आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ विशाल धरना दिया। जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में आयोजित धरना का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रो. तकी अख्तर ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि भाजपा ने साजिश के तहत अति पिछड़ा समाज को आरक्षण से वंचित करने के लिए नगर निकाय का चुनाव स्थगित करा दिया। इस फैसले ने भाजपा का अतिपिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस साजिश का पर्दाफाश कर इसे नाकाम कर देंगे। जब भाजपा के साथ सरकार में थे तो सब ठीक था और उनका साथ छोड़ते ही सब ख़राब हो जाता है। देश की आवादी का एक बड़ा हिस्सा बेरोजगार नौजवानों को साल में दो करोड़ नौकरी देने का वादा छलावा साबित हुआ है। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई से देश की आम जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा ने देश को जात पात और सांप्रदायिक आधार पर बाँटने का काम किया है। केंद्र की सरकार देश की सीमा की रक्षा करने में विफल रही है।

चीन ने बोर्डर को पार कर भारतीय सीमा में अपना अड्डा का निर्माण कर लिया है। भाजपा देश में आर एस एस का एजेंडा लागू करना चाह रही है देश के आजादी के लड़ाई में जिनका कोई योगदान नहीं है वो अपने आप को राष्ट्र भक्त कह रहे है। रिजर्व बैंक से रिजर्व रूपया निकाल कर केंद्र सरकार ने देश को खोखला कर दिया है।
धरना को सम्बोधित करने वालो में राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद राजकुमार राय प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय जिला संगठन प्रभारी अरुण कुशवाहा जागेश्वर राय प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रसाद सिंह दिनेश तांती पवन यादव रामचंद्र सिंह कुशवाहा अनंत कुशवाहा प्रो शाहिद अहमद विनोद चौधरी अनस रिजवान नीरज कुमार प्रकाश कुमार सिंह सुबोध कुमार सिंह राजीव मिश्रा प्रो. ज्योति निर्मला बिरिया देवी राधा देवी अंजनी कुशवाहा जगन्नाथ कुंवर रामबिलास सहनी धर्मेन्द्र साह शारिक रहमान रज़ा अहमद रणधीर कुमार राजीव सिंह अखिलेश सिंह ठाकुर राजीव सिंह राजकुमार सिंह विनोद पासवान अमित कुमार गुल्लु मनोज सिंह लालबाबू महतो रामाशीष मण्डल सत्यनारायण सिंह मिथलेश झा संजीव कुशवाहा विजय यादव बालेश्वर राय अशोक पटेल रणधीर कुमार राय उमेश प्रसाद सिंह भोला सिंह लक्ष्मी सिंह लालबाबू झा आदित्य ठाकुर रंजीत कुशवाहा मुकेश कुमार गणेश कुमार मो एबाद तौहीद अंसारी अताउर रहमान देवव्रत कुशवाहा आलोक कुमार सिंह रविन्द्र ठाकुर भोला महतो गोपाल पटेल चितरंजन राय असरार दानिश प्रभु नारायण राय छेदीलाल भरतिया मो इम्तेयाज़ हरेराम सहनी मो तबरेज़ श्रीकांत सिंह अनवार हुसैन राजनारायण सिंह रामशंकर राय उदितनारायण राय आदि ने सम्बोधित किया। इनके अलावा जिले के सभी प्रखंडो से सैंकड़ो कार्यकर्ता धरना में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button