उमेश सिंह कुशवाहा बने दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- रविवार को पटना जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में राज्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें उमेश सिंह कुशवाहा जी के उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत पुनः बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उमेश सिंह कुशवाहा जी को दोबारा बिहार प्रदेश जदयू का अध्यक्ष बनने पर जहां परिजनों में काफी हर्ष है, वही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। श्री कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करने, शुभकामनाएं देने एवं बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी, सहित बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष राज्य परिषद तथा जदयू पूर्वी चंपारण के मुख्य प्रवक्ता प्रो दिनेश दिनेश चंद्र प्रसाद सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।

जेटी न्यूज/डी एन कुशवाहा

Related Articles

Back to top button