हुई नये-पुराने मुखियों की संयुक्त बैठक

मधुबनी: लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रखंड की सभी पंचायतों के वर्तमान व निवर्तमान मुखियों की संयुक्त बैठक सोमवार को बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सबों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी। बैठक का उद्देश्य नलजल योजनाओं की अभिलेखीय पूर्णता व अंकेक्षण कार्य पूर्ण कराना था। सबों को इसके लिए आदेशित किया गया। इसके साथ ही नल का जल पा रहे लोगों से निर्धारित मासिक राशि की वसूली भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 बैठक में दिलीप यादव, रामदेव महतो, उपेन्द्र साह, मुखिया फूलकुमारी देवी, मुखिया नवीन कुमार यादव, राहुल मंडल, अशोक मंडल, गणेश यादव, सुजित कुमार पासवान, कपिलदेव साफी, वीणा कुमारी, विमला देवी, चन्द्रकला देवी, अरुण कुमार यादव, अजय साह, बबिता देवी, लीला देवी आनंद कुमार, अवतारी देवी, संजू देवी समेत सभी वर्तमान व निवर्तमान मुखिया थे।

जेटीन्यूज

Related Articles

Back to top button