खतियानी जोहार यात्रा में भाग लेने के बाद देवघर जाने के क्रम में हंसडीहा पहुंचे मुख्यमंत्री का किया गया भब्य स्वागत।

खतियानी जोहार यात्रा में भाग लेने के बाद देवघर जाने के क्रम में हंसडीहा पहुंचे मुख्यमंत्री का किया गया भब्य स्वागत।

झामुमो एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों ने हंसडीहा में किया मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत।

जेटी न्यूज़

हंसडीहा(दुमका): गोड्डा में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सड़क मार्ग से देवघर जाने के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हंसडीहा में जोरदार स्वागत किया गया। गुरुवार रात हंसडीहा पहुँचे मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओ और महागठबंधन के समर्थकों ने हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटवारी चौक,बारीडीह, हंसडीहा और बनहेति में गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री हंसडीहा चौक स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देवघर की और निकल गए। बताते चले कि मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर जिला प्रसाशन एक दिन पहले से हरकत में आ गई थी।वहीं उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी शिवेन्द्र कुमार,बीडीओ दयानंद जायसवाल,थाना प्रभारी सुगना मुंडा, विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मौके पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव,दीपिका सिंह पांडे सहित भारी संख्या में महागठबंधन के समर्थक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button