प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक परिचर्चा का आयोजन

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक परिचर्चा का आयोजन
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: प्रखंड के मध्य विद्यालय मेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जो फ्रांस के शिक्षक अन्वेषक एवम् दृष्टि बाधितों के हितैषी लुई ब्रेल पर आधारित थे।लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था,उन्होंने अंधे लोगों को लिखने व पढ़ने के लिए 6 बिंदुओं वाली एक लिपि विकसित की, जिसका नाम ब्रेल लिपि है। ब्रेल लिपि एक ऐसी पद्धति है, जिसका उपयोग अंधे व्यक्ति छूकर प्रयोग में लाते हैं। लुई ब्रेल को नेत्रहीनों के मसीहा के नाम से भी जाना जाता है। इनकी ब्रेल प्रणाली आज भी अंधे लोगों के लिए आंखों का कार्य कर रही है, इसलिए 4 जनवरी को दुनिया भर में लुई ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

परिचर्चा में वयोवृद्ध समाजसेवी नथनी साह, शिक्षा सेवक कैलाश सदा,अमरजीत राम, रवि कुमार, सुमन, सौरभ आदि भाग लिया।वक्ताओं ने कहा कि आज इन्हीं के बदौलत अनेक दृष्टि बाधित लोग पढ़ लिख कर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों को कर रहे हैं, सरकारी पदों पर कार्यरत रह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button