आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन

आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का


जे टी न्यूज़

 

समस्तीपुर : आशा सेवा संस्थान के तत्वावधान में डॉ एल के वी डी कॉलेज ,ताजपुर के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रभात रंजन कर्ण ने किया।संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है ये सभी को पता है किंतु अफ़सोस की बात है कि लोग आज भी इसके महत्व को समझ नहीं पाए हैं और इसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं।वरीय शिक्षक डॉ आशीष कुमार ने कहा की वे यह नहीं जान पा रहे कि पर्यावरण की हानि करके वे अपने सर्वनाश को निमंत्रण दे रहे हैं।कोई भी व्यक्ति या वस्तु चाहे वो सजीव हो या निर्जीव, पर्यावरण के अन्तर्गत ही आती है।वरीय शिक्षक डॉ विनय कुमार ने कहा कि पर्यावरण से हमें बहुत कुछ मिलता है,

लेकिन बदले में हम क्या करते हैं? हम अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए इस पर्यावरण और इसकी अमूल्य संपदा का हनन करने पर तुले हैं।एनजीओ संघ बिहार के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की पर्यावरण संतुलन के लिए पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण आवश्यक है।अनुशीलन कुमार ने भी पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर संस्था द्वारा पौधारोपण भी किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एलिट सोसाइटी के विकास कुमार ,कुमार ,विवेक क्रमशील,विकास कुमार ,रंजित कुमार,प्रवीण कुमार साही स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार मंच के सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष, डॉ विनीता कुमारी ,रजत दास, डॉ उदय कुमार, डॉ हुसना आरा, डॉ मकूंद कुमार, एच एम पी सिंह, डॉ.संजीव कुमार विद्यार्थी
आदि ने सहयोग किया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्रिंसिपल प्रभात रंजन कर्ण ने किया।

Related Articles

Back to top button